Advertisement

मुजफ्फरपुर : बन्दरा प्रखंड प्रमुख के खिलाफ लाया गया अविश्वास का प्रस्ताव

– मुजफ्फरपुर जिला के बन्दरा प्रखंड प्रमुख के खिलाफ लाया गया अविश्वास का प्रस्ताव

मुजफ्फरपुर(बिहार)।दीपक कुमार तिवारी।

मुजफ्फरपुर जिले के बन्दरा प्रखंड के राजनीतिक में अचानक फिर से गर्माहट आ गयी है।यहां प्रखंड प्रमुख सोनी चौधरी के खिलाफ अविश्वास के प्रस्ताव से संबंधित आवेदन पत्र शुक्रवार को विक्षुब्ध पंचायत समिति सदस्यों के द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी को सौंपा गया। आवेदन में पांच बिंदुओं का जिक्र किया गया है। जिसमें नियमित बैठक नहीं बुलाने, पंचायत समिति मद के विकास राशि का मनमाने ढंग से खर्च करने, प्रमुख द्वारा कागजों पर समिति का गठन करने और बैठक नहीं बुलाए जाने, सिर्फ गणतंत्र दिवस एवं स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हीं प्रमुख के प्रखंड में आने, पंचायत समिति क्षेत्र विकास मद की राशि का समान रूप से सभी क्षेत्र में काम नहीं कराए जाने आदि बिंदुओं का जिक्र किया गया है।

दिए गए आवेदन पर प्रखंड के 17 में से 10 पंचायत समिति सदस्यों के हस्ताक्षर हैं, हालांकि सदस्यों ने 14 सदस्यों की विपक्षी खेमे में एकजुटता के दावे किए हैं। आवेदन पर संतोष कुमार, शिवनारायण पासवान, निर्मला देवी, सुनील राम, सुनील पंडित,रिंकी देवी,मीना देवी,मधुबाला देवी,सन्निरिता, सैयद शहजादी फातिमा के हस्ताक्षर शामिल है।वहीं इस संदर्भ में बन्दरा के बीडीओ आमना वसी ने बताया कि प्रमुख के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव से सम्बंधित आवेदन मिला है।जिसे प्रमुख को भेजा जाएगा।नियमानुसार आवश्यक कार्यवाई की जाएगी। वहीं प्रमुख प्रतिनिधि संजेश चौधरी ने बताया कि पंसस सदस्यों का विश्वास उनके साथ है।नाराज सदस्यों को भी विश्वास में लेने का प्रयास किया जाएगा।