Advertisement

मुजफ्फरपुर: बन्दरा पीएचसी में प्रसव पीड़ित मरीजों को लेकर निर्देश जारी

-बन्दरा पीएचसी में प्रसव पीड़ित मरीजों को लेकर निर्देश जारी

-प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने जारी किया पत्र
-अन्यथा की स्थिति में कार्यवाई की चेतावनी

मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।

प्रखंड के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. नौशाद अहमद ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बन्दरा में प्रसव कक्ष में कार्यरत सभी एएनएम एवं जीएनएम को गर्भवती महिलाओं के जांच को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर कार्य निर्देश जारी किए हैं।

जिसमें मरीजों को ओपीडी और आईपीडी रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित करने, रजिस्ट्रेशन पर्ची पर चिकित्सक से भर्ती के सलाह के बिना मरीज को भर्ती करने पर उसकी जवाबदेही तय होने,मरीजों के सभी तरह के जांच के पश्चात भर्ती लेने, एचआरपी वाले मरीज के बारे में चिकित्सक को पूर्ण जानकारी देना सुनिश्चित करने, केस शीट, एलआर रजिस्टर में मरीज से संबंधित सभी विवरणी भरना सुनिश्चित करने, प्रत्येक आधा घंटे पर मरीजों का वाइटल लेना सुनिश्चित करने, समय के अनुसार पीवी करना सुनिश्चित करने,प्रसव पश्चात सभी बच्चों को जल्द से जल्द स्तनपान कराना सुनिश्चित करने समेत विभिन्न बिंदुओं को लेकर निर्देश जारी किए गए हैं। लापरवाही एवं अन्यथा की स्थिति में संबंधित स्वास्थ्य कर्मी को जिम्मेदार मानते हुए कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।