Advertisement

मुजफ्फरपुर: बन्दरा के बड़गांव में रुद्र महायज्ञ को लेकर किया गया ध्वजारोहण

-रुद्र महायज्ञ को लेकर किया गया ध्वजारोहण

-बड़गांव में आयोजित होगा रुद्र महायज्ञ
-11 दिनों तक चलेगा महायज्ञ सह मेला का कार्यक्रम

बन्दरा। दीपक।

बड़गांव पंचायत के करैला बांध चौक पर हनुमान मंदिर पर 1 मई से आहूत 11 दिवसीय श्री रूद्र महायज्ञ को लेकर कार्यक्रम स्थल पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया ।आयोजक मंडल में शामिल अवधेश पासवान ने बताया कि 1 मई से यहां 11 दिवसीय रुद्र महायज्ञ का आयोजन होगा। जिसको लेकर ध्वजारोहण कार्यक्रम किया गया। महायज्ञ की शुरुआत कन्याओं द्वारा कलश शोभा यात्रा से कराई जाएगी। सभी दिन विभिन्न तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा और इस अवसर पर मेला भी आयोजित किए जाएंगे।