-नूनफारा में पोखर में डूबने से वृद्ध की मौत
मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।
पियर थाना क्षेत्र के नूनफारा लक्ष्मी नारायण मंदिर के पास स्थित पोखर में रविवार को डूबने से एक 70 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। पीयर थाना के अध्यक्ष पंकज यादव ने बताया कि मृतक की पहचान मुशहरी टोला के तुलसी मांझी( 70) के रूप में की गई है। घटना की जानकारी के बाद पीयर थाने के पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के शव को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के लिए एसकेएमसीएस भेज दिया गया। जहां से पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।
![]()
बताया जाता है कि तुलसी माझी दिव्यांग था। वह शौच करने के लिए गया। जहां पैर फिसलने की वजह से वह पोखर के पानी में डूब गया। जिससे उसकी मौत हो गई।घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों के मदद से पोखर से शव को निकाला जा सका। घटना के बाद स्वजनों में चीख पुकार मच गई।
















