-मुजफ्फरपुर जिले की सभी 11 विधानसभा सीटों पर पहले चरण में होगा मतदान
मुजफ्फरपुर। दीपक कुमार तिवारी।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर मुजफ्फरपुर जिले में चुनावी प्रक्रिया की औपचारिक शुरुआत हो गई है। जिले के सभी 11 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान पहले चरण में कराया जाएगा।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी सुब्रत सेन ने बताया कि नामांकन की प्रक्रिया 10 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक चलेगी। इसके बाद नाम वापसी की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर निर्धारित की गई है।

पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को होगा, जबकि मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी। प्रशासन ने शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां शुरू कर दी हैं।
📍जिले की 11 विधानसभा सीटें —
मुजफ्फरपुर, सकरा, बोचहां, कुढ़नी, औराई, गायघाट, मीनापुर, पारू, बरूराज, कांटी, और साहेबगंज।
#बिहारचुनाव2025 #मुजफ्फरपुर #पहलेफेजकाचुनाव #वोटिंग6नवंबर #Election2025 #BiharPolitics












