-मुजफ्फरपुर जंक्शन पर यात्रियों को पानी के लिए जद्दोजहद, बोतलबंद पानी पर मनमानी वसूली, रेल नल बंद होने का आरोप
मुजफ्फरपुर | 13 जून 2025 | विशेष संवाददाता
मुजफ्फरपुर जंक्शन पर यात्रियों को पीने के पानी की भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। खासकर प्लेटफॉर्म संख्या 7 और 8 पर पानी की व्यवस्था बेहद खराब बताई जा रही है। यात्रियों का आरोप है कि यहां रेलवे के जनरल वाटर नलों को जानबूझकर बंद करवा दिया जाता है ताकि बोतलबंद पानी की बिक्री बढ़ सके।
स्थानीय यात्रियों का कहना है कि ₹15 की एमआरपी वाली पानी की बोतल ₹20 में बेची जा रही है और पानी व्यापारी आपसी मिलीभगत से जनरल नलों को दिन के समय बंद करवा देते हैं। जिससे गर्मी में लोग मजबूर होकर महंगा पानी खरीदने को विवश हो जाते हैं।

इस संबंध में जब संवाददाता ने DRM कार्यालय से संपर्क किया तो DRM साहब ने कहा कि “आपको गलत जानकारी दी गई है।” लेकिन यात्रियों द्वारा उपलब्ध कराए गए 13 जून 2025 के वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि दिन में कई बार नलों से पानी नहीं आता और यात्री बोतलबंद पानी खरीदने को मजबूर हैं।
यात्रियों ने रेल प्रशासन से मांग की है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करवाई जाए और दोषियों पर कार्रवाई हो। साथ ही स्टेशन परिसर में सभी प्लेटफार्मों पर 24 घंटे नि:शुल्क पानी उपलब्ध कराया जाए ताकि गर्मी में कोई यात्री प्यासा न रहे।
#मुजफ्फरपुर_जंक्शन
#रेलवेपानी_घोटाला
#यात्रियों_को_पानी_दो
#रेलवे_जांच_हो
#रेलवे_बोतलबंद_पानी_माफिया












