Advertisement

मुजफ्फरपुर के अयान राज का विजय मर्चेंट ट्रॉफी बिहार अंडर-16 टीम में चयन

-मुजफ्फरपुर के अयान राज का विजय मर्चेंट ट्रॉफी बिहार अंडर-16 टीम में चयन

-पीएससीसी अकादमी में खुशी

मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर के होनहार युवा क्रिकेटर अयान राज का चयन प्रतिष्ठित विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 बिहार क्रिकेट टीम में हुआ है। पीएससीसी अकादमी के खिलाड़ी अयान की इस उपलब्धि से जिले के खेल प्रेमियों, उनके परिजनों और अकादमी परिवार में खुशी का माहौल है। उनके चयन से पीएससीसी अकादमी के साथ-साथ पूरे तिरहुत क्षेत्र का मान राज्य स्तर पर बढ़ा है।
अयान राज की इस सफलता के पीछे उनकी मेहनत, समर्पण और अनुशासन के साथ कोच अतुल प्रियंकर का कुशल मार्गदर्शन अहम रहा है। मैदान पर नियमित अभ्यास, खेल के प्रति प्रतिबद्धता और बल्लेबाजी व गेंदबाजी की तकनीकी बारीकियों पर निरंतर मेहनत ने उन्हें बिहार की अंडर-16 टीम में जगह दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


अयान के चयन की खबर मिलते ही उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया। सुरेंद्र कुमार शर्मा, नचिकेता पाण्डेय, रविरंजन शुक्ला, मनोज कुमार, रोहित मेहता, दिनेश पोद्दार, अभिजीत तिवारी और डॉ. साकेत शुभम सहित कई खेल प्रेमियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। सभी ने उम्मीद जताई कि अयान विजय मर्चेंट ट्रॉफी में भी शानदार प्रदर्शन कर बिहार और मुजफ्फरपुर का नाम रोशन करेंगे।
स्थानीय खेल जगत में अयान राज की इस उपलब्धि को युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक माना जा रहा है। उनके चयन से अकादमी के अन्य प्रशिक्षुओं में भी उत्साह बढ़ा है और खेल के प्रति समर्पण के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली है।