-मुजफ्फरपुर एसएसपी ने मोतीपुर थाना का किया वार्षिक निरीक्षण, पुलिस अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
मुजफ्फरपुर। वरीय पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा ने मोतीपुर थाना का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने थाना परिसर, कार्यालय, अभिलेखों और विभिन्न पुलिस व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने लंबित कांडों की समीक्षा करते हुए मामलों के त्वरित निष्पादन और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।
एसएसपी ने थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण और आम लोगों की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को नियमित गश्ती बढ़ाने, संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष नजर रखने तथा शराब और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने पुलिसकर्मियों की कार्यप्रणाली और थाना की व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखते हुए लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए।












