Advertisement

मुजफ्फरपुर: इफको नैनो यूरिया फसल विचार गोष्ठी का आयोजन

-इफको नैनो यूरिया (तरल) फसल विचार गोष्ठी का आयोजन

 

सम्वाददाता। पटना/मुजफ्फरपुर।

संयुक्त कृषि भवन के यांत्रिकरण कर्मशाला में इफको नैनो यूरिया (तरल) फसल विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया l जिसमे मुख्य अतिथि जिला पदाधिकारी श्री प्रणव कुमार ने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का सुभारंभ किया। मंच की अध्यक्षता जिला कृषि पदाधिकारी ( मुजफ्फरपुर ) ने की। इफको राज्य प्रबंधक सोमेश्वर सिंह ,इफको एम सी से श्री राहुल कुमार , श्री राधेश्याम कुमार सहायक निदेशक पौधा संरक्षण , अनुमंडल कृषि पदाधिकारी पूर्वी एवं पश्चिमी भी मंच पर उपस्थित थे जिन्होंने किसानों को नैनोयूरिया,सागरिका आदि के बारे में बताया ।

जिले में 80 पौधा संरक्षण पाठशाला चल रही है जिसके 5-5 प्रगतिशील किसान प्रति पाठशाला तथा किसान सलाहकारों , कृषि समन्वयकों ने इस कार्यक्रम में 500 से अधिक संख्या में भाग लिया और बढ़ चढ़कर अपनी समस्या को जिला अधिकारी के समक्ष रखिये । जिलाधिकारी महोदय द्वारा दर्जनों किसानों को आईपीएम किट की टोपी पहनाते हुए उन्हें आईपीएम किट वितरित किया गया ।। सहायक निदेशक पौधा संरक्षण श्री राधेश्याम कुमार ने बताया कि जिले में चल रहे 80 पौधा संरक्षण पाठशाला की 3 -3 क्लास खत्म हो चुकी है अब किसानों के समूह को खेतों में लेकर उनके खेतो में लगी फसलों को देखते हुए कीट व्याधि की पहचान कैसे करे और इस आईपीएम किट का किसान कैसे प्रयोग करे आप सभी मास्टर ट्रेनर का दायित्व है । विचार गोष्ठी मेंआत्मा द्वारा देशी प्रशिक्षण प्राप्त प्रतिभागियों को भी प्रमाण पत्र जिलाधिकारी महोदय द्वारा दिया गया ।