Advertisement

महाकुंभ से लौट रही स्कॉर्पियो पलटी, 5 नेपाली की मौत; 4 गंभीर

-महाकुंभ से लौट रही स्कॉर्पियो पलटी, 5 नेपाली की मौत; 4 गंभीर

-मुजफ्फरपुर में भीषण सड़क हादसा

मुजफ्फरपुर। जिले के सदर थाना क्षेत्र के मड़ापुरा फोरलेन पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कॉर्पियो तेज रफ्तार में थी, जब अचानक सामने आए बाइक सवार को बचाने के प्रयास में ड्राइवर का संतुलन बिगड़ गया। सामने से ट्रक आता देख वह गाड़ी को नियंत्रित नहीं कर पाया, जिससे स्कॉर्पियो कई बार पलट गई। इस हादसे में ड्राइवर समेत पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में मारे गए सभी लोग नेपाल के जनकपुर क्षेत्र के रहने वाले थे और प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ से लौट रहे थे। डीएसपी विनीता सिन्हा ने बताया कि मृतकों में तीन पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं, जबकि घायलों में एक महिला और बच्चे भी हैं, जिन्हें गंभीर हालत में एसकेएमसीएच रेफर किया गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों और पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। मृतकों और घायलों की पहचान के लिए मौके से मिले दस्तावेजों की जांच की जा रही है।

#मुजफ्फरपुर_हादसा #सड़क_दुर्घटना #महाकुंभ_यात्री #नेपाल #तेज_रफ्तार #SKMCH