-मसौढ़ी में दर्दनाक हादसा: श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, 2 की मौत, 28 घायल
मसौढ़ी। पटना-गया फोरलेन पर मसौढ़ी में बड़ा हादसा हुआ, जहां गंगा स्नान के लिए पटना जा रहे श्रद्धालुओं से भरी बस पलट गई। यह घटना मसौढ़ी थाना क्षेत्र के तारेगना मठिया के पास हुई। गया के बेलागंज से पटना जा रहे श्रद्धालुओं की बस डिवाइडर से टकराने के बाद असंतुलित होकर पलट गई।
हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 28 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। घायलों में चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। अनुमंडल प्रशासन की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।

जख्मी लोगों को तत्काल अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि कुछ का इलाज आसपास के निजी नर्सिंग होम में कराया जा रहा है। अनुमंडल पदाधिकारी अमित पटेल और डीएसपी नव वैभव ने घटनास्थल पर पहुंचकर राहत कार्यों का निरीक्षण किया और सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया।
प्रशासन ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है और घायलों के बेहतर इलाज के लिए सभी इंतजाम किए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने भी राहत कार्य में प्रशासन का सहयोग किया।
#मसौढ़ी_हादसा #बस_पलटी #गंगा_स्नान #श्रद्धालु #दुर्घटना #बिहार_समाचार












