Advertisement

मनरेगा कार्यालय बंदरा पर अनियमितता के आरोप, पंसस पति ने उठाए सवाल

-मनरेगा कार्यालय बंदरा पर अनियमितता के आरोप, पंसस पति ने उठाए सवाल

मुजफ्फरपुर/बन्दरा।दीपक।जिले के बन्दरा प्रखंड के मनरेगा कार्यालय बंदरा में योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर पंसस पति ने गंभीर आरोप लगाए हैं। पंचायत समिति सदस्य (पंसस) प्रतिनिधि विनोद कुमार चौधरी ने मनरेगा योजनाओं में अनियमितता तथा भुगतान प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी का मुद्दा उठाया है।
विनोद कुमार चौधरी ने आरोप लगाया कि सोख्ता निर्माण की योजना पंचायत रोजगार सेवक (पीआरएस) को सौंप दी गई थी, लेकिन अब तक उस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि मनरेगा कार्यालय में बिना पैसे लिए किसी योजना की फाइल नहीं खोले जाने की चर्चा आम है, जिसकी निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए।


वहीं, मुन्नी बैंगरी पंचायत में खेल मैदान निर्माण योजना पर सवाल खड़े किए। उनका कहना है कि जिस स्थल पर खेल मैदान का निर्माण कराया गया था, उसे अधूरा छोड़कर तोड़ दिया गया और अब उसी स्थान पर बिजली पावरग्रिड का निर्माण किया जा रहा है। ऐसे में खेल मैदान योजना के भुगतान को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
पंसस पति ने कहा कि मुन्नी बैंगरी पंचायत में खेल मैदान की वास्तविक स्थिति का निरीक्षण करने पर कोई भी व्यक्ति स्वयं हकीकत समझ सकता है। उन्होंने संबंधित योजनाओं की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
इस संबंध में मनरेगा कार्यालय की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी है। हालांकि, स्थानीय लोगों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच होने पर वास्तविक स्थिति सामने आ सकेगी।