-मधेशवादी नेता संजय सिंह के पिता के द्वादशा में पहुंचे कई नेता
जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर ।
नेपाल सद्भावना पार्टी के समय से ही मधेशी अधिकार के लिए लड़ने वाले राष्ट्रीय मुक्ति पार्टी के संस्थापक सदस्य संजय सिंह के पिता स्व.डा.सकलदेव सिंह के द्वादशा के अवसर पर राष्ट्रीय मुक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व उप प्रधानमंत्री राजेंद्र महतो, पार्टी के केन्द्रीय सदस्य राजीव झा, हिन्दी अभियानी तथा केन्द्रीय सदस्य रमन पांडेय , नेपाल औषधि व्यवसायी संघ धनुषा के जिला अध्यक्ष ,अनिल महासेठ सहित कई नेताओं नेउनके पैतृक गांव धनुषा जिला के बरमझिया में पहुंच कर स्व.डा.सकलदेव सिंह के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि व्यक्त किए तथा शुद्धि भोज में शामिल हुए।

डॉ.सकल देव सिंह का निधन 107बर्ष की उम्र में उनके पैतृक गांव बरमझिया गांव में 29नवंवर को हो गया।2036साल में राजशाही समाप्त कर प्रजातंत्र आन्दोलन में सक्रिय रूप से भाग लिए। जिसके कारण उसे 6महीने कारावास की सजा जलेश्वर कारागार में काटना पड़ा।वे अपने पीछे 3पुत्र तथा 4पुत्रियां छोड़ गये है। हांलांकि बड़े पुत्र का देहावसान उनके जीवन काल में ही हो गया।












