चंपारण की खबर::
-भारत – नेपाल सीमा पर क्रिमिनल एवं टेररिस्ट एक्टिविटी की विशेष निगरानी को दोनों देश हुए सहमत
–
मोतिहारी / राजन द्विवेदी।
भारत- नेपाल सीमावर्ती जिला की संयुक्त समन्वय समिति की बैठक रक्सौल आइसीपी के सभाकक्ष में हुई। इस दौरान भारत – नेपाल देश के बीच कई एजेंटों पर विस्तृत चर्चा की गई। जिसमें दोनों देशों के बीच शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए क्रिमिनल एवं टेररिस्ट एक्टिविटी को पर विशेष निगरानी के लिए सहमति बनी। भारत- नेपाल सीमावर्ती जिला से सटे बॉर्डर क्षेत्रों में आर्म्स स्मगलिंग, इंटेलिजेंस एंड इनफार्मेशन इनपुट, कस्टम डिपार्टमेंट, एसएसबी अथॉरिटी ,एक्साइज, फ्लड मैनेजमेंट , बॉर्डर डिस्ट्रिक्ट कोआर्डिनेशन, मानव व्यापार पर प्रतिबंध लगाने, अतिक्रमण हटाने, दोनों देशों के पदाधिकारियों का व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से सूचना का आदान प्रदान करने , पिलर्स आदि पर विषय पर बॉर्डर क्षेत्रों में विधि व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए दोनों देशों के बीच विस्तृत चर्चा की गई । इस अवसर पर नेपाल देश की ओर से सीडीओ, परसा, बारा, पुलिस अधीक्षक, परसा, बारा, नेशनल इन्वेस्टिगेशन ऑफीसर, परसा, बारा, एसीडीओ ,परसा मौजूद रहे।

वहीं भारत देश की तरफ से जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल, बेतिया के डीएम, पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा, मोतिहारी के डीडीसी समीर सौरभ, बेतिया, बगहा, मोतिहारी,
अपर समाहर्ता, मोतिहारी, मोतिहारी सदर अनुमंडल पदाधिकारी, एसएसबी कमांडेंट, पिपरा कोठी, नरकटियागंज, रक्सौल आदि उपस्थित थे ।












