चंपारण की खबर::
-भजन कीर्तन, मंगलपाठ और महाप्रसाद कार्यक्रम के साथ शाकंभरी महोत्सव सम्पन्न
मोतिहारी / राजन द्विवेदी।
मां शाकंभरी परिवार सेवा ट्रस्ट मोतिहारी के तत्वावधान में मां शाकम्भरी माता मंदिर परिसर में मां शाकम्भरी प्राकट्य महोत्सव दूसरे दिन मंगलपाठ, भजन कीर्तन और महाप्रसाद का दिव्य आयोजन भक्ति भाव के बीच संपन्न हो गया।

कार्यक्रम के आयोजन मंडल के सदस्य राहुल कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम में कोलकाता की भजन गायिका मोनिका शर्मा, प्रद्युम शर्मा एवं मन श्री शर्मा ने अपने भजन और मंगलपाठ से श्रोताओं और भक्त जनों को श्रद्धा भक्ति के भवसागर में गोते लगाने के लिए बाध्य कर दिया। बताया कि इसके पहले शाकंभरी निशांत यात्रा शहर में निकाली गई। जिसमें सैकड़ों की तादाद में श्रद्धालु भक्तों ने भाग लिया। वहीं आज शाम में भजन संकीर्तन, मंगलपाठ के बाद महाप्रसाद कार्यक्रम के साथ शाकंभरी महोत्सव कार्यक्रम संपन्न हो गया।











