-भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम की अरेराज में मनाई जयंती, निकली शोभायात्रा
मोतिहारी, राजन द्विवेदी।
भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम की जयंती जिले के सोमेश्वर नाथ महादेव की धरती अरेराज में धूमधाम से मनाई गई। सर्वप्रथम बाबा सोमेश्वर नाथ महादेव मंदिर के ठाकुर मंदिर में पीठाधीश्वर महाराज महंत रवि शंकर गिरि ने भगवान परशुराम की पूजा अर्चना के पश्चात शोभा यात्रा का आयोजन किया। यात्रा मंदिर से निकलकर ढोल नगाड़े के साथ शोभा यात्रा पांडे वाटिका होटल पहुंचा। जहां शोभा यात्रा सभा में तब्दील हो गई।

सभा के मुख्य अतिथि महामानव चंचल बाबा, लोकप्रिय विधायक राजू तिवारी, बीडीओ आदित्य नारायण दीक्षित, मुख्य पार्षद रंटू पांडे, प्रोफेसर कामेश्वर मिश्र, राजेंद्र मिश्रा, विवेकानंद पांडे, मदन मोहन शास्त्री ने दीप प्रज्वलित कर सभा का शुभारंभ किया। मौके पर पूर्व मुख्य पार्षद मंटू दूबे, मुखिया देशबंधु सिंह, दुलार पांडे,पैक्स अध्यक्ष पप्पू पांडे, संजय ओझा सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे।












