Advertisement

ब्रेड फैक्ट्री में मजदूर की संदिग्ध मौत, इलाके में मची सनसनी

-ब्रेड फैक्ट्री में मजदूर की संदिग्ध मौत, इलाके में मची सनसनी

मुजफ्फरपुर। मीनापुर थाना क्षेत्र के गंजबाजार स्थित हनुमान मंदिर के पास एक ब्रेड फैक्ट्री में कार्यरत 21 वर्षीय मजदूर की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। मृतक की पहचान शिवहर जिले के पिपराही थाना क्षेत्र के बैरिया गांव निवासी किशुन बैठा के पुत्र हीरालाल के रूप में हुई है।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली।

मजदूर की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट कारण तत्काल सामने नहीं आ सका है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा होने की संभावना है।

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। फैक्ट्री में काम करने वाले अन्य मजदूरों और संबंधित लोगों से भी घटना के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।