सरैया: बोलेरो-टेंपो टक्कर में आधा दर्जन घायल
सरैया। सरैया के बहिलवारा एक नंबर वार्ड के पास बोलेरो और टेंपो के बीच तेज़ रफ्तार में जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें आधा दर्जन यात्री घायल हो गए। घटना के बाद बोलेरो चालक मौके से फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता राकेश पांडे तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद अपनी सहायता से उन्हें अस्पताल पहुँचाया।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, जबकि फरार चालक की तलाश जारी है।












