Advertisement

बैंड बाजा ना बाराती,दुल्हन ने थाने में रचाई शादी!

– बैंड बाजा ना बाराती,दुल्हन ने रचाई शादी

मुजफ्फरपुर(बिहार)।सम्वाददाता।

बैंड बाजा ना बाराती,दुल्हन ने रचाई शादी।यह मामला मुजफ्फरपुर जिले के औराई से सामने आया है। जहां 2 साल से प्रेम प्रसंग में रह रहे जोड़े की शादी औराई थाने पर कराई गई। दरअसल इस मामले में लड़की के परिजनों के द्वारा मामला दर्ज कराया गया था।

इस मामले में दोनों प्रेमी जोड़े को मुजफ्फरपुर पुलिस के द्वारा हिरासत में लिया गया । जिसे औराई थाना के हवाले कर दिया गया। बाद में पुलिस की उपस्थिति में प्रेमी- प्रेमिका की रजामंदी से पंडित को बुलाया गया और दोनों को शादी करा दी गई। बताया जाता है कि प्रेमी जोड़ा कोर्ट मैरिज करने के लिए घर से फरार हुए थे। इसी दौरान मुजफ्फरपुर पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया।बाद में औराई में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में दोनों की शादी करा दी गयी। शादी की चर्चा इलाके में ख़ूब हो रही है।