Advertisement

बेनीबाद के पीरौछा चौक पर शराब पीकर हंगामा करना पड़ा महंगा, पुलिस ने आरोपी को भेजा न्यायालय

-बेनीबाद के पीरौछा चौक पर शराब पीकर हंगामा करना पड़ा महंगा, पुलिस ने आरोपी को भेजा न्यायालय

दीपक कुमार/ गायघाट

बेनीबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत पीरौछा चौक के पास शराब पीकर हंगामा करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान गायघाट थाना क्षेत्र के मकरामपुर गांव निवासी रामबाबू साह, पिता रामउदागर साह के रूप में हुई है।


पुलिस ने शराब पीने की पुष्टि होने के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में शराब पीकर हंगामा करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।