-शहर में किन्नरों की दबंगई,खुलेआम की जा रही वसूली
-वाहन चालक एवं सवार हो रहे परेशान
-पुलिस मौन,बढ़ रहा मनौबल
संवाददाता। मुजफ्फरपुर।
सदर थाना के नाक के नीचे किन्नरों द्वारा ट्रक, बस, ऑटो,कार चालकों से दबंगई के साथ वसूली की जा रही है। इससे भगवानपुर गोलंबर और बीबी गंज मोड़ पर जाम लगता है। स्थानीय लोग इससे परेशान है। राहगीर दुर्घटनग्रस्त होने से बच रहें है। परिवार के साथ यात्रा करने वाले को शर्मसार होना पड़ रहा है।

मालूम हो कि कुछ महीने पहले इसी प्रकार की किन्नरों ने भगवानपुर गोलंबर पर खबड़ा से लौट रही बारात के काफिला में दुल्हन का हार चोरी कर लिया था। इसके बाद तत्कालीन थानेदार इंस्पेक्टर 2009 बैच के इंस्पेक्टर कुंदन कुमार ने कार्रवाई की थी। इसके बाद कोई फटक नहीं रहा था। लेकिन हाल के कुछ दिनों से लगता इससे राहगीर को जूझना पड़ रहा है।बखरी मोड़, मेडिकल ओवरब्रिज और सुधा डेयरी मोड़,दरभंगा-मुजफ्फरपुर हाईवे,मैठी टॉल प्लाजा के पास भी ऐसे वारदात आए दिन होते है।सदर थाना एवं अन्य स्थानीय थाना की पेट्रोलिंग और 112 की पुलिस भी देखकर अनजान बन जाती है। मामले में गम्भीर पहल की जरूरत है।












