Advertisement

बिहार: राज्य में बढ़ी कंपकंपी, तीन दिन में छह डिग्री गिरा पटना का तापमान

-राज्य में बढ़ी कंपकंपी, तीन दिन में छह डिग्री गिरा पटना का तापमान

पटना।सम्वाददाता

पछुआ हवा के प्रवाह से राजधानी सहित जिलों के तापमान में गिरावट आने से ठंड में बढ़ोतरी हुई है। रविवार को पटना सहित 26 शहरों के न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। बीते तीन दिनों से तापमान में गिरावट का दौर जारी है।
राजधानी के न्यूनतम तापमान में दो डिग्री कमी के साथ 13.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, 3.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ गया प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा।
यहां का न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस सीजन में प्रदेश का सबसे ठंडा दिन गया में दर्ज किया गया। बीते 10 दिनों के दौरान गया में सर्वाधिक न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, बीते तीन दिनों के दौरान पटना के न्यूनतम तापमान में छह डिग्री से अधिक कमी आई है। सात दिसंबर को पटना का न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री दर्ज किया गया था। पांच दिनों के दौरान तापमान में कोई विशेष बदलाव के आसार नहीं हैं।
सुबह के समय पटना सहित अधिसंख्य भागों में कोहरे व धुंध का प्रभाव बना रहा। पछुआ के कारण ठंड में क्रमिक वृद्धि की संभावना है। मौसम विज्ञानी आशीष कुमार ने बताया कि प्रदेश में ठंड की स्थिति बनी रहेगी।

दिन में धूप निकलने की वजह से शाम में तापमान गिरने के साथ कनकनी का अहसास होगा। कुछ जगहों पर धुंध के कारण दृश्यता में कमी आ सकती है।

इन जिलों के तापमान में आई गिरावट:

स्थान- तापमान
सीतामढ़़ी के पुपरी -5.2

पूर्णिया -3

कटिहार -2

समस्तीपुर के पूसा -4

शेखपुरा -2.4

गया -3.2

वैशाली – 2.7

भागलपुर -2.1

औरंगाबाद -1.8

बक्सर -2.7

नवादा -2.8

जमुई -2.3

बेगूसराय-2.8

प्रमुख शहरों का तापमान
शहर अधिकतम न्यूनतम
पटना 25.1 13.1

गया 25.4 10.0

भागलपुर 23.6 15.2

मुजफ्फरपुर 22.2 13.7

(तापमान डिग्री सेल्सियस में )