-बिहार मौसम: 24 घंटे में 18 मिमी बारिश, उमस बरकरार, आज अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री
समस्तीपुर। डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा स्थित जलवायु परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केंद्र द्वारा जारी मौसम बुलेटिन के अनुसार बुधवार (15 जुलाई) को क्षेत्र का अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.9 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.5 डिग्री कम दर्ज किया गया।
मौसम केंद्र के अनुसार सुबह 7 बजे सापेक्ष आर्द्रता 90 प्रतिशत और दोपहर 2 बजे 87 प्रतिशत दर्ज की गई, जिससे दिनभर उमस का असर बना रहा। पिछले 24 घंटे में 18.0 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई है, जिससे कई इलाकों में लोगों को गर्मी से राहत मिली।

बुलेटिन के अनुसार पुरवा दिशा से 4.0 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चली। वहीं वाष्पोत्सर्जन 3.6 मिमी दर्ज किया गया, जो कृषि गतिविधियों के लिए महत्वपूर्ण संकेत माना जाता है।
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि बारिश और अधिक नमी के कारण वातावरण में उमस बनी रह सकती है। किसानों को खेतों में जलनिकासी की व्यवस्था बनाए रखने तथा मौसम विभाग की ताजा सलाह के अनुसार कृषि कार्य करने की सलाह दी गई है।











