चंपारण की खबर::
-नामांकन के अंतिम दिन शिवहर से 7 और पूर्वी चंपारण से 10 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया
– नामांकन पत्र दाखिले को लेकर समर्थकों की शहर में उमड़ी भीड़
मोतिहारी/ राजन द्विवेदी।
लोकसभा चुनाव को लेकर बीते 29 अप्रैल से जारी अधिसूचना के साथ ही नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई थी। नामांकन के पहले दिन एनडीए समर्थित उम्मीदवारों के नामांकन को लेकर भीड़ उमड़ पड़ी थी। वहीं आज नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन भी शिवहर लोकसभा एवं पूर्वी चंपारण लोकसभा चुनाव क्षेत्र से नामांकन पत्र दाखिले को लेकर भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी। इस दौरान शहर में जगह-जगह जाम की स्थिति बनती रही। वहीं शिवहर लोकसभा क्षेत्र संख्या 04 से आज सात उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। जबकि पूर्वी चंपारण लोकसभा क्षेत्र संख्या 03 से दस उम्मीदवारों ने निर्वाचन पदाधिकारी के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया।
जानकारी के अनुसार आज 04-शिवहर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से प्रबल समता पार्टी के उम्मीदवार दिलीप कुमार मिश्रा, बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार विजेंद्र ठाकुर,
निर्दलीय उम्मीदवार कन्हैया कुमार, सर्व समाज जनता पार्टी के उम्मीदवार दिलीप कुमार श्रीवास्तव, निर्दलीय उम्मीदवार अंशुमान आनंद, समता पार्टी उम्मीदवार ममता कुमारी एवं अमित कुमार सिंह, राष्ट्रीय समाज पक्ष के उम्मीदवार अमित कुमार सिंह ने शिवहर लोकसभा निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकरी सौरभ जोरवाल के कार्यालय कक्ष में नामांकन पत्र दाखिल किया।

वहीं दूसरी तरफ 03-पूर्वी चंपारण लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी उम्मीदवार सत्यम यादव, निर्दलीय प्रत्याशी अजमेर आलम, निर्दलीय उम्मीदवार राजेश कुमार, निर्दलीय उम्मीदवार राजेश कुमार, निर्दलीय उम्मीदवार आशा सिंह, निर्दलीय उम्मीदवार राजेश सिंह, निर्दलीय उम्मीदवार अमन कुमार, प्रबुद्ध रिपब्लिकन पार्टी की उम्मीदवार ज्ञांती देवी,
राष्ट्रीय जनसंभावन पार्टी उम्मीदवार विजय कुमार साहनी एवं वज्जीकांचल विकास पार्टी के उम्मीदवार चंद्रशेखर कुमार ने
03- पूर्वी चंपारण लोकसभा निर्वाचन पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता मुकेश कुमार सिन्हा के कार्यालय कक्ष में नामांकन पत्र दाखिल किया।













