Advertisement

बिहार के इस शहर में जुड़वां मोटरसाइकिलों का कांड

-बिहार के इस शहर में जुड़वां मोटरसाइकिलों का कांड

-अजब खेल से पुलिस-पब्लिक दोनों हैरान

ब्यूरो। पटना/भागलपुर।

बिहार की राजधानी पटना समेत कुछ जिलों में अब ट्रैफिक पुलिस तीसरी आंख का सहारा ले रही है। लेकिन भागलपुर में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिससे ये साफ हो गया है कि तीसरी आंख को कैसे धोखा दिया जा रहा है। बरारी थाना इलाके में एक नौजवान ने सारे नियमों का पालन कर बाइक चलाई। लेकिन उसका एक दो बार नहीं बल्कि तीन बार चालान कट गया। यही नहीं, नालंदा के एक टीचर के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। ऐसे और भी कई मामले सामने आए हैं।
भागलपुर के बरारी इलाके के एक युवक राहुल की बाइक के नंबर का तीन बार चालान कट गया। युवक राहुल का कहना है कि उसने ट्रैफिक डीएसपी कार्यालय में शिकायत की थी, लेकिन उसे खुद आरोपी को तलाशने की सलाह दे दी गई। फर्जीवाड़ा करने वाले को तलाशने की सलाह दी गई। नालंदा के एक शिक्षक ने भी मोजाहिदपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस ने सिर्फ सनहा दर्ज करके मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया।


वही एसएसपी आनंद कुमार ने बताया कि इन मामलों की शिकायतों की जांच के लिए ट्रैफिक डीएसपी को निर्देशित किया गया है। इसके साथ ही दोषियों का पता लगाने के लिए ट्रिपल-सी (कमांड, कंट्रोल, कम्युनिकेशन सेंटर) के कैमरों का अवलोकन किया जाएगा। एसएसपी ने कहा है कि फर्जी नंबर प्लेट का उपयोग करके नियमों का उल्लंघन करने वालों की पहचान की जाएगी। ऐसे अपराधियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।