-बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए जदयू विधानमंडल दल ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया 17.06 लाख रुपये
पटना, 21 सितंबर। बिहार में आई बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए जदयू विधानमंडल दल के सदस्यों ने मुख्यमंत्री राहत कोष में एक-एक माह का वेतन दान किया। मंगलवार को उप मुख्यमंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, योजना एवं विकास मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा सहित जदयू विधानमंडल दल के सदस्यों ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात कर कुल 17 लाख 06 हजार रुपये का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष में सौंपा।

इस दौरान जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, विधायक श्याम रजक, विधान पार्षद रीना यादव, नीरज कुमार, विधायक ललित नारायण मंडल, पप्पू कुमार वर्मा, विधान पार्षद भारती मेहता, ललन प्रसाद, विधायक मंजीत सिंह, अरूण मांझी एवं आदित्य कुमार सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जदयू विधानमंडल दल के इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री राहत कोष में दी गई राशि बाढ़ सहित अन्य आपदा की कठिन परिस्थितियों में जरूरतमंद लोगों की सहायता में उपयोगी होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज के सक्षम लोगों की सहभागिता से राहत एवं सहायता कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है।











