Advertisement

बाढ़ के बीच बेगूसराय पहुंचे सोनू सूद, नाव से दियारा क्षेत्रों में बांटा राशन

-बाढ़ के बीच बेगूसराय पहुंचे सोनू सूद, नाव से दियारा क्षेत्रों में बांटा राशन

बेगूसराय। बिहार में बाढ़ के बीच अभिनेता एवं समाजसेवी सोनू सूद बेगूसराय पहुंचे। उन्होंने बाढ़ प्रभावित दियारा क्षेत्रों का दौरा कर नाव के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों तक राहत सामग्री पहुंचाई।
सोनू सूद ने नाव से बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों के बीच राशन एवं आवश्यक सामग्री का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और जरूरतों की जानकारी ली।


बाढ़ के कारण दियारा क्षेत्र के कई इलाकों में लोगों को आवागमन और रोजमर्रा की जरूरतों को लेकर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में सोनू सूद की ओर से राहत सामग्री उपलब्ध कराए जाने से स्थानीय लोगों को मदद मिली।
सोनू सूद के इस राहत अभियान की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर भी सामने आए हैं, जिनमें वह नाव के जरिए बाढ़ प्रभावित लोगों तक पहुंचते नजर आ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने राहत कार्य के लिए उनका आभार जताया।