Advertisement

बाढ़ आपदा के दौरान डूबने से बचाने को लेकर स्कूलों में छात्र-छात्राओं को किया गया प्रशिक्षित,कराया गया मॉक ड्रिल

-बाढ़ आपदा के दौरान डूबने से बचाने को लेकर स्कूलों में छात्र-छात्राओं को किया गया प्रशिक्षित,कराया गया मॉक ड्रिल

बन्दरा।दीपक।

बाढ़ आपदा की घड़ी में सुरक्षा की दृष्टिकोण से प्रखंड क्षेत्र के सभी स्कूली बच्चों के बीच शनिवार को बाढ़ आपदा के दिनों में पानी में डूबने के दौरान सुरक्षा को लेकर मौक ड्रिल कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस दौरान उन्हें बाढ़ आपदा की घड़ी या जलजमाव वाले क्षेत्र में साथी बच्चों के डूबने की स्थिति में उसे सुरक्षित बचाने को लेकर प्रशिक्षित किया गया, ताकि बच्चों के डूबने से होने वाली मौतों की घटना को नियंत्रित किया जा सके। बीआरसी प्रतिनिधि नीरज कुमार ने शनिवार को बताया कि प्रखंड के सभी विद्यालयों में यह प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया गया। स्कूल के शिक्षकों के द्वारा बच्चों को व्यावहारिक तरीकों से विषय को समझाया गया तथा इस इस जानलेवा छती को रोकने के तरीकों को समझाया गया।