चंपारण की खबर::
-बाइक चोर गिरोह के सरगना सहित चार गिरफ्तार
मोतिहारी / राजन द्विवेदी।
जिला पुलिस टीम ने एसपी कांतेश कुमार मिश्रा के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए चोर गिरोह के सरगना अब्दुल्ला सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही चोरी हुई चार बाइक , चार मोबाइल व मास्टर चाबी को भी बरामद किया है।

इस संबंध में पकड़ीदयाल डीएसपी सुबोध कुमार ने बताया कि एसपी के निर्देशन में एक एसआईटी का गठन कर बाइक चोरी के मामले कार्रवाई करते हुए चार बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में गिरोह सरगना अब्दुल्ला देवान, राणा कुमार, फिरोज आलम एवं नितेश कुमार शामिल है।















