Advertisement

बांका: त्रिदिवसीय आचार्य कार्यशाला का आयोजन

सम्वाददाता।बांका।

 

त्रिदिवसीय आचार्य कार्यशाला द्वितीय दिवस का आयोजन डॉक्टर जयप्रकाश मेहता सरस्वती शिशु मंदिर एवं नारायणी देवी सालारपुरिया सरस्वती विद्या मंदिर पुंसिया बांका में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री आकाश कुमार, श्री संजीव झा प्रधानाचार्य( परमेश्वर लाल खेमका सरस्वती विद्या मंदिर बोसी) एवं विद्यालय प्रबंध कार्यकारिणी समिति के सचिव श्री अशोक कुमार जी के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया।


इस अवसर पर परमेश्वर लाल खेमका सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य श्री संजीव झा ने शैक्षिक गतिविधियों एवं सहशैक्षणिक गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा करते हुए बताया कि छात्र को ध्यान में रखते हुए आचार्य को शैक्षिक की गतिविधियों का संचालन करना चाहिए जैसे उसकी प्रतिभा का आकलन करते हुए पाठ को सरल एवं सुविधा पूर्वक समझाना चाहिए।
अन्य सत्रों पाठ्यक्रम क्रियान्वयन, अभिभावक विकास, समिति विकास, आंग्ल संभाषण एवं संस्कृत संभाषण पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष देवनारायण मंडल सह सचिव श्याम यादव कोषाध्यक्ष प्रमोद कुमार अभिभावक प्रतिनिधि मांगन शर्मा जी की भी गरिमामय उपस्थिति रही।