Advertisement

बन्दरा में पोल से तार टूटकर गिरा, करंट के चपेट में आकर मवेशी की मौत

-बन्दरा में पोल से तार टूटकर गिरा, करंट के चपेट में आकर मवेशी की मौत

बंदरा।दीपक ।

पीयर थाना क्षेत्र के बंदरा में बिजली की करंट लगने से मवेशी की मौत हो गई। वार्ड सदस्य सुशील कुमार ने बताया कि बंदरा गांव में वार्ड संख्या 14 में बिजली का तार पोल से टूटकर गिरने के दौरान करंट की चपेट में आने से नंदलाल राय के पालतू मवेशी की मौत हो गई। इसके बाद अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया।

घटनाक्रम की जानकारी बिजली विभाग के अधिकारियों को दी गई है। घटनाक्रम को लेकर नीलम देवी के द्वारा पियर थाना में आवेदन देकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई है।घटना गुरुवार की दोपहर की बताई गई है।