Advertisement

बन्दरा में घंटों से बिजली गुल, उपभोक्ता परेशान

-बन्दरा में घंटों से बिजली गुल, उपभोक्ता परेशान

-अधिकारियों पर फोन नहीं उठाने का आरोप

मुजफ्फरपुर/बन्दरा।दीपक।जिले के बन्दरा प्रखंड के विभिन्न इलाकों में बुधवार को दोपहर करीब 12 बजे से बिजली आपूर्ति बाधित रहने के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। भीषण गर्मी और उमस के बीच लंबे समय तक बिजली नहीं रहने से आम जनजीवन प्रभावित हो गया।
जानकारी के अनुसार, 17 जून 2026 को बन्दरा पावरग्रिड से विद्युत आपूर्ति बाधित होने के कारण प्रखंड के कई हिस्सों में बिजली गुल रही। इससे घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ दुकानदारों और छोटे व्यवसायियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।


बन्दरा निवासी एवं जदयू जिला उपाध्यक्ष मनोज झा ने विद्युत विभाग के अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि कनिय अभियंता, सहायक अभियंता एवं कार्यपालक अभियंता (एक्सक्यूटिव इंजीनियर) से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन किसी भी अधिकारी ने फोन रिसीव करना उचित नहीं समझा। उन्होंने कहा कि बिजली बाधित होने की स्थिति में उपभोक्ताओं को विभाग से कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पा रही है।
स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग से शीघ्र आपूर्ति बहाल करने तथा शिकायतों के त्वरित निस्तारण की मांग की है। समाचार लिखे जाने तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह सामान्य नहीं हो सकी थी।