Advertisement

बन्दरा पीएचसी में चलाया वृक्षारोपण अभियान

-बन्दरा पीएचसी में चलाया वृक्षारोपण अभियान

बन्दरा। दीपक।

बंदरा पीएचसी परिसर में बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर नौशाद अहमद के नेतृत्व में स्वास्थ्य कर्मियों के साथ वृक्षारोपण का अभियान चलाया गया। चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि पीएचसी एवं आसपास के परिसर में नीम,आंवला,अशोक, लीची सहित दर्जनों फलदार एवं छायादार पौधे लगाए गए। इस दौरान हेल्थ मैनेजर विजयकांत रंजन, स्वास्थ्य प्रशिक्षक सुरेंद्र विश्वकर्मा, फार्मासिस्ट नीरज कुमार आदि भी थे।