-कृष्ण के छठी के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित
बन्दरा। दीपक।
कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के मौके पर छठवें दिन मंगलवार को प्रखंड के शिवशक्ति धाम बरियारपुर के प्रथम महंथ नाथ बाबा के स्मारक स्थल परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं का झांकी भी सजाया गया।

इस दौरान समस्तीपुर से आए कलाकारों की टीम के द्वारा भक्तिमय प्रस्तुतियां दी गई। जिसमें श्रोताओं ने जमकर कार्यक्रम का लुत्फ उठाया तथा इस दौरान माहौल भक्तिमय बना रहा। धर्मदा कमेटी के अध्यक्ष विमल सिंह ने बताया कि प्रत्येक साल कृष्ण जन्मोत्सव के मौके पर यहां साप्ताहिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। जन्म उत्सव से लेकर भगवान के छठी महोत्सव तक मनाए जाते हैं।
















