Advertisement

बक्सर में जमकर बवाल, किसानों-पुलिस के बीच भिड़ंत, लाठीचार्ज से भड़के किसान

-बक्सर में जमकर बवाल, किसानों-पुलिस के बीच भिड़ंत, लाठीचार्ज से भड़के किसान

संवाददाता। बक्सर।

बक्सर में करीब 10 हजार करोड़ की लागत से 1320 मेगावॉट का चौसा में थर्मल पावर प्लांट का निर्माण हो रहा है. जिसको लेकर किसानों और प्रशासन के बाद विवाद खड़ा हो गया है. किसान बगैर मुआवजा फसल लगे खेतों में काम शुरू करने का विरोध कर रहे है. आक्रोशित किसानों ने आज चौसा पावर प्लांट पर हमला बोल दिया. इस दौरान किसानों ने पुलिस की गाड़ी में भी आग लगा दी.किसानों का आरोप है कि मंगलवार की रात पुलिस ने उनके घर में घुसकर बर्बरतापूर्ण पिटाई की. जिसके बाद किसान उग्र हो गए.

बुधवार की सुबह किसान चौसा थर्मल पावर प्लांट में घुस गए. किसानों ने सबसे पहले पावर प्लांट के गेट में आग लगा दी. इसके बाद वहां मौजूद ब्रजवाहन को भी आग लगा दी. भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने भी तकरीबन 6 राउंड हवाई फायरिंग की. पूरा इलाका पुलिस छावनी बना हुआ है. दोनों तरफ से पत्थरबाजी हो रही है।