-बंदरा में कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के कार्यालय का उद्घाटन
-पूर्व विधायक महेश्वर यादव ने की भ्रष्टाचार पर सख्ती की बात
मुजफ्फरपुर/बंदरा | 9 जून 2025 । दीपक तिवारी।
प्रखंड कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष कार्यालय का उद्घाटन गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक महेश्वर प्रसाद यादव ने फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीस सूत्री कार्यक्रम के प्रखंड अध्यक्ष एवं जदयू नेता मनोज कुशवाहा ने की।
बीडीओ संजय कुमार ने सभी उपस्थित सदस्यों एवं पूर्व विधायक का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की।

अपने संबोधन में पूर्व विधायक महेश्वर प्रसाद यादव ने नीतीश सरकार की भ्रष्टाचार विरोधी नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में कोई भी भ्रष्ट अधिकारी या कर्मचारी अब बख्शा नहीं जाएगा। आम जनता को राहत देने एवं जवाबदेही तय करने के लिए ही कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति का गठन किया गया है।
उन्होंने कहा कि बिहार आज विकास की राह पर अग्रसर है और 2025 में एक बार फिर जनता नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प ले चुकी है। यादव ने स्पष्ट कहा कि गायघाट की सीट जदयू की रही है और इस बार भी “गायघाट का बेटा ही विधायक बनेगा, माफिया की कोई दाल नहीं गलेगी।”
इस अवसर पर जदयू नेता प्रभात किरण, भाजपा नेता बैजू पाठक, पैक्स अध्यक्ष नंदू द्विवेदी, जय प्रकाश यादव, मनोज झा, राम नरेश साह, भाजपा मंडल अध्यक्ष देवेंद्र पांडेय, सांसद प्रतिनिधि अवधेश निषाद, पूर्व प्रमुख दिनेश राय, अर्चना देवी, मो. कलाम, मो. अलाउद्दीन, कपिलदेव सिंह, धनंजय भारती, जीतन पटेल, भोला राम, लोजपा अध्यक्ष अभिराम ठाकुर, ओम प्रकाश सहनी, मंटून महतो, प्रशांत कुमार प्रेमी, धर्मेंद्र सहनी, सुरेश राय, सोनू मंडल, अखिलेश ठाकुर, राकेश राय आदि ने भी अपने विचार रखे।












