Advertisement

बंगाल की ममता सरकार महिलाओं के प्रति संवेदनहीन: मीना मिश्रा : भाजपा महिला

चंपारण की खबर::
-बंगाल की ममता सरकार महिलाओं के प्रति संवेदनहीन: मीना मिश्रा
– भाजपा महिला मोर्चा ने निकाला विरोध में कैंडल मार्च

मोतिहारी/ राजन द्विवेदी।

पश्चिम बंगाल के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के सेमिनार हॉल में 9 अगस्त को महिला डॉक्टर के साथ कथित तौर पर बलात्कार कर उसकी की हत्या के विरोध में आज भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मीना मिश्रा के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला गया।


इस अवसर पर मीना मिश्रा ने कहा कि पश्चिम बंगाल की यह घटना निंदनीय है। इस घटना से पश्चिम बंगाल की ममता सरकार का निकम्मापन और महिला सुरक्षा के प्रति उसकी संवेदनहीनता उजागर हो गई है।
उन्होंने कहा कि एक महिला मुख्यमंत्री के प्रदेश में इस तरह की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं ममता सरकार को बर्खास्त की मांग करते हुए शीघ्र दोषियों को फाँसी की सजा देने की मांग करती हूं। कैंडिल मार्च में बड़ी संख्या में मोर्चा की पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल थीं।