-फैन ने अपनी गर्लफ्रेंड के लिए शाहरुख खान से की अजीब डिमांड, किंग खान ने ऐसा दिया जवाब
नई दिल्ली।सम्वाददाता।
शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म जवान (Jawan) को लेकर चर्चा में है। 31 अगस्त को जवान का शानदार ट्रेलर रिलीज हुआ है। अब फैंस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।
इस बीच रविवार को फैंस से बातचीत करने के लिए सोशल मीडिया पर हाजिर हो गए। एक्टर ने हमेशा की तरह इस बार भी #AskSRK सेशन रखा। इस दौरान उन्होंने कई फैंस के सवालों के मजेदार जवाब भी दिए।
करीब 15 मिनट के इस सेशन एक्टर ने कई फैंस के सवालों के मजेदार जवाब दिए। इसी बीच एक फैन ने उनसे कहा कि “क्या आप मेरी गर्लफ्रेंड के लिए फ्री में जवान के टिकट दे सकते हैं। मैं निकम्मा बॉयफ्रेंड हूं.”। शाहरुख ने इस फैन को जवाब में लिखा, “फ्री में प्यार देता हूं भाई… टिकट के तो पैसे ही लगेंगे। रोमांस के मामले चीप ना बनो…जाओ और टिकट खरीदो और उसे अपने साथ ले जाओ.”।

इसके अलावा एक फैन ने किंग खान से जवान को एडवांस बुकिंग को लेकर सवाल किया कि सर एडवांस बुकिंग देखकर उन्हें कैसा महसूस हो रहा है। इसके जवाब में उन्होंने कहा, “बहुत खुश हूं कि आप सब जवान को थिएटर्स में कम्युनिटी के तौर पर देखना चाहते हैं। इंशाअल्लाह, जवान सबके लिए एक बिग स्क्रीन एक्सपीरियंस होगा.”।
इस महीने के बीच मच अवेटेड फिल्म ‘जवान’ 7 सितंबर को रिलीज होने जा रही है। शाहरुख खान के चाहने वाले उनकी इस फिल्म को लेकर बेसब्र नजर आ रहे हैं। इस फिल्म के ट्रेलर को फैंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म में शाहरुख के अलावा दीपिका, नयनतारा, विजय सेतुपति जैसे सितारे दिखने वाले हैं। इस फिल्म को एटली ने डायरेक्ट किया है।
















