-प्रधानमंत्री भारत को विश्वगुरू बनाने के लिए प्रयासरत हैं: मंत्री
मोतिहारी / राजन द्विवेदी।
भाजपा युवा नेता सह उद्योगपति, शिक्षाविद् यमुना कुमार सीकरीया ने अपने शिक्षण संस्थान फार्मेसी एवं बीएड कॉलेज में अटल शताब्दी जयन्ती, तुलसी दिवस एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जी की जयन्ती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ बिहार सरकार के गन्ना उद्योग मंत्री कृष्णनन्दन पासवान, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष चन्द्रकिशोर मिश्र, भाजपा नेता मकेश्वर सिंह, पूर्व जिला परिषद् अध्यक्ष राजेन्द्र गुप्ता, पूर्व प्राचार्य अरूण मिश्रा, एलएन डी कॉलेज के प्राचार्य राजेश सिन्हा, महिला कॉलेज के प्राचार्य पंकज श्रीवास्तए टाईम्स ऑफ इंडिया के वरिष्ठ प्रत्रकार प्रो० चन्द्रभूषण पाण्डेय के साथ संस्थान के अध्यक्ष डॉ शम्भूनाथ सीकरीया ने दीप प्रज्जल्लित कर किया। इस दौरान यमुना सीकरीया ने सभी को अंग वस्त्र और पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। डॉ० शम्भूनाथ सीकरीया ने कहा कि 25 दिसम्बर एक बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है। अंग्रेजों ने इसे क्रिस्मस डे के रूप में केन्द्रित कर हमारी संस्कृति से दूर कर दिया है।

अटल जी ने जो बीजा रोपण किया। इसी के फलस्वरूप आज भारत विश्वगुरू के रास्ते पर अग्रसर हैं। सनातन संस्कृति के उत्थान में मॉलवीय जी के काशी हिन्दू विश्वविद्यालय की स्थापना का बहुत बड़ा योगदान बताया। आज ही के दिन अंग्रेजो से युद्ध में कई राजा कई परिवार शहिद हुए हैं। ब्रह्शास्त्र के अनुसार आज गीता जयन्ती है। इसलिए भारत सरकार ने तुलसी दिवस भी मनाने का निर्णय लिया है। यह सराहनीय है। मंत्री ने कहा कि हमारी सांस्कृतिक जागरूकता के लिए ऐसे-ऐसे कार्यक्रम होते रहने चाहिए और अटल जी एवं मालवीय जी का जो योगदान हैं, वह सराहनीय है। उसी पथ पर प्रधानमंत्री मोदी जी भारत को विश्वगुरू बनाने के लिए प्रयासरत है। मंच संचालन फार्मेसी कॉलेज की वार्डस प्रिसिंपल प्रीती दूबे ने किया।












