-पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन
मुजफ्फरपुर। शनिवार को एम डीडीएम कॉलेज के इंडस्ट्रियल माइक्रोबायोलॉजी विभाग (व्यावसायिक पाठ्यक्रम) में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का आरम्भ कॉलेज की प्राचार्या डॉ अलका जायसवाल द्वारा किया गया। छात्राओं ने प्रतियोगिता के माध्यम से सूक्ष्मजीवों के दैनिक जीवन के उपयोग तथा महत्व से पोस्टर द्वारा अवगत कराया।छात्राओं ने पर्सनलाइज्ड मेडिसिन, बायोसेंसर , बायोफियुल डी एन ए वैक्सीन, जीन थेरेपी तथा जी एम ओ आदि विषयों पर अपने पोस्टर द्वारा इन क्षेत्रों में सूक्ष्मजीवों के योगदान तथा इस क्षेत्र में नई खोज के विषय में बताया ।

चित्रांकन प्रतियोगिता में सिमरन, तनवीशा और रक्षंदा का पोस्टर प्रथम, करिश्मा, प्रेरणा द्वितीय तथा माहविस, वजह , अलका को तृतीय स्थान मिला। प्राचार्या डॉ अलका जायसवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। स्वागत भाषण पाठ्यक्रम की समन्वयिका तथा वनस्पति विभागाध्यक्ष डॉ श्वेता यादव ने दिया। कार्यक्रम का संचालन विभागीय शिक्षक रौशन कुमार, आशीष कुमार के नेतृत्व में हुआ। अन्य विभागो से डॉ स्मिता , डॉ अर्चना गुप्ता, डॉ माला, डॉ सरिता पॉल, डॉ नवनीता कुमारी, डॉ राघवेन्द्र हिंदी विभागअध्यक्ष तथा मीडिया प्रभारी डॉ राकेश रंजन ने उपस्थित होकर छात्राओं के प्रोत्साहन किया। कार्यक्रम में जानवी हबीबा शुभी गीतांजलि तबिंदा सोहना आयुषी पुष्पा शिल्पा अमृता काजल सलोनी जोया सौम्या फरहत निकिता अंकिता आदि छात्राओं ने भी उत्तम प्रदर्शन कर प्रतियोगिता में भाग लिया।












