-पोखर में शव होने की अफवाह से घबराए लोग,पहुंची पुलिस
बंदरा।दीपक।
हत्था ओपी क्षेत्र के बैंगरी में रविवार की सुबह पोखर में बोरा बन्द शव होने तथा इससे दुर्गंध आने की अफवाह फैल गयी। किसी ने फेसबुक एवं व्हाट्सएप ग्रुप आदि पर यह अफवाह फैला दी। जिसके बाद हत्था पुलिस हरकत में आ गयी।

हत्था ओपीध्यक्ष संतोष कुमार ने देर शाम बताया कि छानबीन के दौरान यह अफवाह निकला। पानी में उपलाते बोरे में बकरी के बच्चा का सड़ा-गला शव था।जो जंगली जानवरों द्वारा खोदने से किनारे से पोखर के पानी में बह गया। ओपीध्यक्ष ने बताया कि किसी भी मामले में लोगों को अफवाह से बचना चाहिए। मामले की सत्यता को जाने बिना सोसल मीडिया पर कुछ भी प्रचारित नहीं करनी चाहिए।अफवाह फैलाने वाले पर कार्यवाई होगी।
















