-पूसा में सरपंच, न्याय मित्र व उप सरपंचों को नए कानूनों की दी गई जानकारी
समस्तीपुर। पूसा प्रखंड मुख्यालय स्थित पंचायत समिति भवन में शनिवार को एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें प्रखंड के सभी सरपंच, न्याय मित्र, उप सरपंच, पंच और ग्राम कचहरी के सचिवों को नए कानून और धाराओं के उपयोग की जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण के दौरान बुकलेट के माध्यम से सभी प्रतिभागियों को नए कानूनी प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी गई, जिससे वे अपने क्षेत्र में न्यायिक प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बना सकें।

कार्यक्रम में ग्राम कचहरी के सुचारू संचालन, विवाद निपटान प्रक्रियाओं और कानूनी अधिकारों पर भी चर्चा की गई। अधिकारियों ने पंचायत प्रतिनिधियों से ग्राम कचहरी को सशक्त बनाने और आमजन को त्वरित न्याय दिलाने की अपील की।
#ग्राम_कचहरी #न्यायमित्र #सरपंच #कानूनी_प्रशिक्षण #समस्तीपुर #पूसा












