-पूसा में महाधिवेशन की तैयारी जोरों पर
पूसा।संवाददाता।
प्रखंड के बथुआ एवं धोबगामा पंचायत में भाकपा-माले पंचायत कमिटी की बैठक शनिवार को हुई। बथुआ में बैठक की अध्यक्षता जितेन्द्र राय एवं
धोबगामा में अमृता देवी ने की। इसमें बतौर मुख्य अतिथि भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित कुमार एवं
पर्यवेक्षक के रूप में माले जिला कमेटी सदस्य महेश कुमार उपस्थित थे।
बैठक में 19 दिसंबर को होने वाले पूसा थाना के घेराव की तैयारी, पार्टी सदस्यता, लेवी नवीनीकरण, संगठन का विस्तार, पार्टी पत्रिका लोकयुद्ध के पाठकों की संख्या बढ़ाने,आगामी 15 से 20 फरवरी तक पटना में होने वाले महाधिवेशन की तैयारी आदि पर विस्तारपूर्वक विचार विमर्श किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित कुमार ने कहा कि 19 दिसंबर को होने वाले पूसा थाना के घेराव की तैयारी को लेकर प्रखंड के सभी पंचायतों में बैठक एवं जनसंपर्क किया जाएगा। जिसमें पूसा थानाध्यक्ष के खिलाफ एकजुटता प्रकट करने के लिए जनता को घेराव में शामिल होने की अपील की जाएगी।
उन्होंने आगे कहा है कि महाधिवेशन में पूसा से एक हजार लोगों की भागीदारी होगी। बैठक में अशोक शर्मा,राजदेव साह, शंभू साह, संतोष राय, अशोक राय,प्रेमलाल राय,रेणु देवी, आशा देवी, रेखा देवी, दिनेश राय, रामचंद्र राय, राजदेव राम, सेवक पासवान,मनोज पासवान, कौशल्या देवी, सुनेना देवी आदि शामिल थे।












