चंपारण की खबर::
– पीएफआई ट्रेनर याकूब को लेकर पटना लौटी एनआईए की टीम, दो संदिग्धों को किया चकिया पुलिस के हवाले
मोतिहारी / राजन द्विवेदी ।
जिले के चकिया से बीते शनिवार को एनआईए ने पीएफआई के दो सदिग्धों को गिरफ्तार किया था। जिसके निशानदेही पर एनआईए ने जिला पुलिस के सहयोग से कई जगहों पर छापेमारी की लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इधर एनआईए ने गिरफ्तार दोनों संदिग्धों शाहिद रजा और फैसल अली उर्फ मो. कैफ से घंटों पूछताछ की। पूछताछ के बाद एनआईए पटना लौट गई। जबकि शाहिद रजा और फैसल अली को चकिया पुलिस के हवाले कर गई। शाहिद के पास से एनआईए ने एक देशी कट्टा भी बरामद किया है। एसटीएफ पटना द्वारा विगत 19 जुलाई को गिरफ्तार किए गए पीएफआई के मास्टर ट्रेनर मो. याकूब उर्फ उस्मान सुल्तान खान को एनआईए साथ लेकर मोतिहारी आई थी। मो. याकूब के निशानदेही पर ही शाहिद रजा और फैसल अली को चकिया के ऑफिसर कॉलनी से एनआईए ने गिरफ्तार किया गया था। शाहिद के पास से एक देशी कट्टा बरामद हुआ था. मो. याकूब को सामने बैठाकर गिरफ्तार दोनों संदिग्धों से एनआईए ने पूछताछ की।

पूछताछ के बाद एनआईए शाहिद रजा और फैसल अली उर्फ मो. कैफ को चकिया पुलिस के हवाले करके याकूब को लेकर पटना लौट गई। एसपी कान्तेश कुमार मिश्रा ने बताया कि इस मामले में एनआईए द्वारा औपचारिक रुप से प्रेस विज्ञप्ति जारी किया जाएगा। एनआईए द्वारा सम्पर्क किया गया था। उसके बाद जिला से उन्हें समुचित सहयोग प्रदान किया गया। दो लोगों को उठाया गया है। उनके पास से एक हथियार बरामद हुआ है। उनसे पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तार किए गए दोनों के पीएफआई से संबंध के बारे में पूछताछ चल रही है। जो पहले केस हुआ था, उसी केस के संबंध में यह सर्च चल रही है।
















