-पहलगाम में आतंकी हमले में जान गंवाने वाले शहीदों को कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि
-60 सेकेंड का रखा गया मौन धारण
एम. ए. बशीर. तुरकौलिया।
प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार अंजुमन के अध्यक्षता में विशुनपुरवा गांधी पुस्तकालय पर एक कार्यक्रम आयोजित कर जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में शहीद हुए लोगों को 60 सेकेंड का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई । साथ ही गहरा शोक व्यक्त की गई।

मौके पर प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार ने इस जघन्य कृत्य की कड़ी शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि इस कायरतापूर्ण हमले की जितनी भर्त्सना की जाए उतना कम है। त्रासदी की इस घड़ी में हम सब देश के साथ खड़े हैं। जान गवाने वालो के सम्मान में दो मिनट का मौन रखा गया है और दिवंगत आत्माओं के लिए हार्दिक संवेदना व्यक्त की गई है। शोक व्यक्त करने वालों में जवाहरलाल सिंह, सत्येंद्र नाथ तिवारी, रामप्रेखा सिंह, डा0 तबरेज आलम, संजय सिंह, परमानंद सिंह, केदार सिंह आदि कांग्रेसी नेता शामिल थे।












