-पत्नी के लापता होने पर पति ने दर्ज कराई प्राथमिकी, पुलिस जांच में जुटी
राजापाकर। संजय श्रीवास्तव
बराटी थाना क्षेत्र के दयालपुर गांव निवासी विकास कुमार ने अपनी पत्नी के लापता होने के मामले में थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, विकास कुमार की पत्नी विद्या देवी 26 मार्च को दोपहर करीब 2 बजे दयालपुर हाई स्कूल के पास से अपने मायके ग्राम छितनोली (पोस्ट सराय, दानापुर, जिला पटना) जाने के लिए निकली थीं। लेकिन बाद में जानकारी मिली कि वह अपने मायके नहीं पहुंचीं।
पति ने बताया कि जब उन्होंने फोन से संपर्क करने की कोशिश की, तो मोबाइल स्विच ऑफ मिला। इसके बाद उन्होंने रिश्तेदारों और ससुराल पक्ष के लोगों से पूछताछ की, जिसमें पता चला कि वह एक अज्ञात युवक के साथ अपनी बहन के यहां सबलपुर (सोनपुर, जिला सारण) गई हो सकती हैं।

आवेदन में विकास कुमार ने आशंका जताई है कि उनकी पत्नी उसी युवक के साथ कहीं चली गई है। उन्होंने यह भी बताया कि उनकी पत्नी अपने साथ सोने की चेन, अंगूठी और मंगलसूत्र पहनकर गई थीं।
इस संबंध में 1 अप्रैल 2026 को बराटी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस प्रशासन मामले की गंभीरता से जांच में जुट गया है और महिला की तलाश जारी है।












