-पटना के होटल में लड़की के साथ अभद्रता जंगल राज आने का संकेत: पीके
-बीजेपी के मांद में घुस कर उसे हरायेगा जनसुराज
मोतिहारी।
पटना में लड़की से होटल में हुए अभद्रता मामले पर प्रशांत किशोर ने आक्रोश जताते हुए कहा कि जब आप गलत लोगों को सत्ता की चाबी देंगे तो ये होना ही है, गरीब-दलित के घरों पर बुलडोज़र चलाने वाले सीएम क्यों नहीं उस होटल पर बुलडोज़र चला रहें हैं। यह जंगलराज के लौटने की आहट है।
एक सवाल के जवाब में बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय जी हैं और रहेंगे। उदय जी मेरे बड़े भाई व मित्र जैसे हैं। पार्टी में लोगों के अभिभावक जैसे हैं। वे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे और हैं। व्यक्तिगत कारणों से ब्रेक लिया है, न कि पार्टी छोड़ा है, ना इस्तीफा दिया है।

वहीं बांकीपुर विधानसभा को लेकर उन्होंने कहा कि यहां भाजपा 40 साल से नहीं हारी है। बीजेपी ने 10-10 हज़ार बांट कर वोट लिया, उन्हें राजनीतिक सबक सीखाना है तो उनके मांद में घुस कर उन्हें हराया जायेगा।












