Advertisement

पंच-सरपंच संघ का राज्य कमेटी का बैठक संपन्न,

-पंच-सरपंच संघ का राज्य कमेटी का बैठक संपन्न,

-लिये गये कई निर्णय
-संघ को बनाया जायेगा धारदार

पटना, बिहार।संवाददाता।

-संघ ने वर्तमान सत्र में क्या खोया-क्या पाया, का किया समीक्षा; होगा सम्मान समारोह का आयोजन

-सम्मान समारोह में उप मुख्यमंत्री एवं पंचायतीराज मंत्री की भागीदारी हेतु किया जायेगा पहल

पटना। बिहार प्रदेश पंच सरपंच संघ का राज्य कार्यकारिणी की बैठक आर ब्लॉक चौराहा निकट अवस्थित संपर्क कार्यालय में किया गया, जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष अमोद निराला ने किया।
बैठक में सभी जिला के अध्यक्ष गण एवं सांगठनिक प्रदेश पदाधिकारीयों ने भाग लिया, जिसमें प्रमुख रुप से प्रदेश संयोजक पुष्पेंद्र ठाकुर, प्रदेश उपाध्यक्ष किरण देव यादव, वशिष्ठ निषाद, नागेश्वर सिंह, सुनील तिवारी, बिनोद यादव, लाल बहादुर शाह, राज कुमार यादव, बिरेंद्र कुमार, मनोज सिंह, अमित दुबे, भरत सिंह, दिलीप सिंह, पिंटू कुमार, मदन मिश्र, राजेश राम, संतोष , दीनबंधु, मनोज, राघवेन्द्र , रविशंकर, रविंद्र, अजय सिंह, जितेंद्र, आदि ने भाग लिया।
बैठक में विगत कार्यों की समीक्षा कर संपुष्टि की गई। उपस्थित पंच सरपंचों ने महत्वपूर्ण विचार व्यक्त किये।


बैठक में फरवरी के प्रथम सप्ताह में पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश एवं उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का समय लेकर सम्मान समारोह आयोजित कर वर्तमान सत्र के अंत में मांगों से संबंधित अंतरिम त्राहिमाम पत्र सौंपा जाएगा, जिसमें 2001 एवं 2006 से स्थानीय निकाय त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि एवं ग्राम कचहरी प्रतिनिधि को सम्मान के रूप में पेंशन चालू करने, एम एल सी चुनाव का वोटर बनाने, पंचायती राज आयोग का गठन करने, सम्मान सुरक्षा सुविधा वेतन बीमा भत्ता पेंशन अन्य अधिकार देने, ग्राम कचहरी को सर्व सुविधा संपन्न करने, सभी प्रकार का बकाया लंबित राशि भुगतान करने, प्रहरी बहाल करने, लाइसेंसी हथियार देने, सरकार द्वारा की गई घोषणा को धरातल पर लागू करने, पहले जनगणना करने तत्पश्चात आरक्षण एवं परिसीमन तय करने आदि मांग किया जायेगा।
बैठक में पेंशन चालू नहीं करने एवं एमएलसी चुनाव का वोटर नहीं बनाने के खिलाफ न्यायालय का दरवाजा खटखटाने, संघ की मजबूती, विगत आंदोलन का फलाफल, रिपोर्टिंग, समस्या समाधान संघर्ष करने, निष्क्रिय पदधारक पर विचार कर नये सक्रिय साथी को जिम्मेदारी देने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।