Advertisement

नेपाल: सरोज यादव जनता समाजवादी पार्टी संसदीय दल के नेता बने

-सरोज यादव जनता समाजवादी पार्टी संसदीय दल के नेता बनें

जनकपुरधाम /मिश्रीलाल मधुकर।

सरोज कुमार यादव जनता समाजवादी पार्टी के संसदीय दल के नेता चुने गये हैं। मुख्यमंत्री मो. लाल बाबू राउत गद्दी भी संसदीय दल के नेता के लिए उम्मीदवारी दिए थे, लेकिन अंतिम समय में वे नाम वापस ले लिए। अव आगामी मुख्य मंत्री बनने का सरोज यादव का रास्ता साफ हो गया है। मधेश प्रदेश में मुख्य मंत्री जनता समाजवादी पार्टी का ही बनना हैं। सरोज यादव बारा जिला के सिमरौन गढ के निवासी हैं। इससे पहले प्रदेश सभा के स्पीकर थे।