-महिला की लावारिस लाश मिली
जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर।
धनुषा जिला के जनकनंदिनी गांव पालिका वार्ड एक महुआ गांव में एक खेत के पेंड़ के नीचे एक अंदाजी 55बर्षीय महिला का शव पुलिस ने बरामद की है। उनके पास झोला में मिली कागजात में इंडियन नंबर था। पुलिस ने उस नंबर से संपर्क करने की कोशिश की। लेकिन बात नहीं हो सकी। शव कोपुलिस ने जनकपुरधाम भेज कर शव कक्ष में रख दिया तथा अनुसंधान कर रही है। उपयुक्त जानकारी धनुषा जिला पुलिस अधीक्षक के प्रवक्ता डीएसपी दीपक कुमार राय ने दी है।














